{"_id":"5aba86414f1c1b2d4e8b4a1c","slug":"15221737662-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा कार्रवाई पर भड़के व्यापारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा कार्रवाई पर भड़के व्यापारी, हंगामा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा कार्रवाई पर भड़के व्यापारी
- नगर पंचायत के कर्मचारियों पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप
- हंगामा बढते देख अतिक्रमण हटाने गई टीम वापस लौटी
औरंगाबाद : औरंगाबाद के सदर बाजार में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में मंगलवार को व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों पर भेदभाव व एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, विरोध बढ़ता देख टीम वापस लौट आई।
बता दें कि डीएम डाक्टर रोशन जैकब ने हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद एसडीएम सदर ने हाईवे से अतिक्रमण हटवा दिया था। लेकिन ठेली वालों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिये दोपहर करीब तीन बजे सदर बाजार में पहुंचे। सदर बाजार के कौने पर दो दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमण को हटा दिया। इसके बाद 150 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान का रैंप कर्मचारियों ने तोड़ दिया । अतिक्रमण हटता देख व्यापारी एकजुट हो गये और उन्होंने कर्मचारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि कुछ लोगों की दुकानों को नहीं छेड़ा जा रहा है। जबिक उन्हें ज्यादा परेशान किया जा रहा है। बाद में व्यापारियों ने ईओ को फोन कर मामले की सूचना दी। ईओ ने कर्मचारियों को वहां से वापस बुला लिया, तब जाकर मामला शांत हो सका।
....................................
कर्मचारियों को केवल अतिक्रमण करने वाले लोगों को समझाने के लिये भेजा था। कर्मचारियों के द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई की जांच की जा रही है।
- मुखत्यार सिंह ईओ नगर पंचायत औरंगाबाद
...................................