{"_id":"5ab7ef6d4f1c1b21578b68a3","slug":"15220040791-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार में जा रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार में जा रहे छात्र की हादसे में मौत
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडन संस्कार में जा रहे छात्र की हादसे में मौत
नरसेना। क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पड़ोसी के बच्चों के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे छात्र की गाड़ी से चप्पल गिर गई थी। जिसको उठाने के लिए वह चलती पिकअप से कूद गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कमालपुर निवासी 14 वर्षीय आकाश पुत्र वीरेंद्र रविवार को अपने पड़ोसी जगदीश के बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए लोगों के साथ पिकअप में सवार होकर अवंतिका देवी मंदिर जा रहा था। इसी दौरान कमालपुर भट्ठे के निकट पीछे बैठे आकाश की चप्पल गिर गई। जिसे उठाने के लिए वह चलती पिकअप से कूद गया। जिससे उसका सिर सड़क पर जा लगा। घटना के बाद उसे सीएचसी ऊंचा गांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।