फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब जिले से हरियाणा को सीधे मिलेगी बस सेवा

अब जिले से हरियाणा को सीधे मिलेगी बस सेवा

Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अब जिले से हरियाणा को सीधे मिलेगी बस सेवा
अब जिले से हरियाणा को सीधे मिलेगी बस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले से हरियाणा राज्य के जिले रोहतक, फरीदाबाद और गुड़गांव आदि को जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें इन जिलों को जाने के लिए जिले से सीधे रोडवेज बस सेवा मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा परिवहन निगम के बीच करार हो गया है।
बुलंदशहर जिले से अब तक हरियाणा के कस्बा बल्लभगढ़ तक ही बस सेवा संचालित रही। यह सेवा भी कई बार बीच में बंद हो गई थी, जबकि रोहतक, फरीदाबाद और गुड़गांव के लिए अभी तक रोडवेज बस सेवा का संचालन नहीं था। इसके चलते यात्रियों को पहले दिल्ली अथवा नोएडा के लिए बस पकड़नी पड़ती थी। मगर, अब यात्रियों को सीधे ही बस सेवा का लाभ मिलेगा। यात्रियों की भी काफी समय से मांग थी कि हरियाणा के कुछ प्रमुख जिलों के लिए बस चलाई जाएं। इसके मद्देनजर दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने परिवहन सेवा का समझौता करके परिवहन सेवा का विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नौकरी करते हैं जिले के लोग
- जिले से बड़ी संख्या में लोग रोहतक, फरीदाबाद और गुड़गांव सहित अन्य जिलों में नौकरी करते हैं। इसी तरह जिले के लोग हरियाणा से व्यापार भी करते हैं। मगर, सीधे बस सेवा न होने के कारण उन्हें परेशानी के साथ कई बसों को बदलना पड़ता था। मगर, अब दोनाें प्रदेशों के बीच होने वाले समझौते ने उनकी इस परेशानी को दूर कर दिया है। अब जिले से हरियाणा और हरियाणा से जिले को आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से प्रथम चरण में चलेंगी नौ बसें
- बुलंशहर से उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार द्वारा किए गए समझौते के तहत प्रथम चरण में जिले से नौ बसों का संचालन हरियाणा के लिए होगा। बुलंदशहर डिपो से छह बसाें का संचालन होगा। यह बसें बुलंदशहर से दिल्ली होते हुए गुड़गांव और जेवर व पलवल मार्ग पर चलेंगी। खुर्जा डिपो से एक बस जेवर से गुडगांव और सिकंदराबाद डिपो से दो बस जेवर से बल्लभगढ़ चलेंगी।
हरियाणा से होगा चार बसों का संचालन
- हरियाणा से भी जिले के लिए चार बसों का संचालन होगा। हरियाणा डिपो की दो बसें रोहतक से दिल्ली होते हुए बुलंदशहर तक चलेंगी। पलवल से बुलंदशहर के लिए एक और एक बस का संचालन दिल्ली से बुलंदशहर के लिए किया जाएगा।

कोट
दोनों सरकारों के बीच जो फैसला (करार) हुआ है, उससे दोनों निगम को फायदा होगा। साथ ही जिले के यात्री अब हरियाणा तक रोडवेज बस में आसानी से सफर कर सकेंगे। इस करार से दोनों राज्यों के निगम के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
- एसपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed