{"_id":"5a9585c04f1c1b8e328b4769","slug":"15197487689-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो अक्टूबर तक ओडीएफ होगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो अक्टूबर तक ओडीएफ होगा जिला
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दो अक्टूबर तक ओडीएफ होगा जिला
बजट के अभाव में बढ़ाई गई तिथि, पहले मार्च माह का तय था समय
अब तक 1.55 लाख के सापेक्ष बने हैं मात्र 70 हजार शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के अंतर्गत जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) मार्च माह तक किया जाना था। मगर बजट के अभाव में अब जिला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस दो अक्टूबर तक ओडीएफ होगा।
केंद्र सरकार ने दो अक्टूबर 2014 को देश भर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम शुरू की थी। जिले में 2.05 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। बाद में इस लक्ष्य को कम कर 1.55 लाख शौचालय कर दिया गया। अब तक जिले को शौचालय बनाने के लिए 65 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से 70 हजार शौचालय बनाए जा चुके हैं। करीब 20 हजार शौचालयों की 20 करोड़ से अधिक की राशि शासन पर उधारी चल रही है। पिछले दिनों शासन के आदेश पर डीएम ने विभागीय अफसरों की बैठक लेकर जिले को मार्च माह तक ओडीएफ करने का लक्ष्य दिया था। शासन से राशि नहीं मिलने के कारण अब जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य दो अक्टूबर कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी जिले में 85 हजार और शौचालय बनाए जाने हैं। गुलावठी ब्लॉक के साथ जिले के 278 गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।