{"_id":"5a8c60084f1c1b805a8bae3e","slug":"151914927911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को जल्द मिलेगी सारथी-फोर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को जल्द मिलेगी सारथी-फोर की सौगात
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
जनता को जल्द मिलेगी सारथी-फोर की सौगात
बुलंदशहर। परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए एक अच्छी खबर है। परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी-फोर आनलाइन सिस्टम लांच करने जा रहा है। अप्रैल माह से आवेदकों को इसका लाभ दिया जाएगा।
अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय पर आकर सभी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। इससे विभाग के कार्यालय पर सुबह से शाम तक आवेदकों की भीड़ लगी रहती है। आवेदकों को भीड़ से बचने एवं समय की बचत करने के लिए शासन ने सारथी-फोर वाहन योजना बनाई है। एआरटीओ मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन ने प्रदेश में वेब बेस्ड सारथी-फोर आनलाइन सिस्टम लांच करने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस पर काम चल रहा है। ब्यूरो