{"_id":"5a8c60074f1c1bfe7e8b6a51","slug":"151914927819-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉरपोरेशन एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉरपोरेशन एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन को भेजी एसडीओ के निलंबन की संस्तुति
- संपूर्ण समाधान दिवस में लापरवाही पर डीएम ने की कार्रवाई
- समीक्षा बैठक में बार-बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे एसडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अनूपशहर। डीएम डॉ.रोशन जैकब ने मंगलवार को अनूपशहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लापरवाही बरतने पर पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ के निलंबन की संस्तुति की है। डीएम ने इसकी शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी है।
डीएम डॉ.रोशन जैकब ने मंगलवार को अनूपशहर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में सभी अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बार-बार बुलाने के बाद भी बैठक में न आने पर जहांगीराबाद खंड के एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इस दौरान बार एसोसिएशन अनूपशहर के अधिवक्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग को लकर उन्हें ज्ञापन दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अनूपशहर चीनी मिल के वर्तमान सत्र के बकाए का भुगतान कराने और मिल को पूरी क्षमता से चलाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। गांव मुबारिकपुर के ग्रामीणों ने पीएनबी मोहरसा के शाखा प्रबंधक द्वारा बरती जा रही अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत की। नगर पालिका के सभासदों ने उन्हें नगर पालिका संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। इसके अलावा समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, कृषि, नगर पालिका, जल निगम समेत आदि विभागों की कई शिकायतें आईं।