फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन

- शासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदन को जारी किए नए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर अंतर जनदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते इच्छुक शिक्षकों ने अपने आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। वहीं, विभाग को आदेश मिलने पर कार्यालय के अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

पिछले दिनों शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद यह आदेश वापस ले लिए गए। इसके चलते इच्छुक शिक्षकों को निराशा हाथ लगी थी। मगर, अब एक बार फिर शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश है कि स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों को आवेदन आनलाइन करना होगा। आवेदन करते समय वह सभी दस्तावेज और जरूरी जानकारी में त्रुटि न होने दें। शिक्षकों की सैलरी डाटा में किसी तरह की विसंगति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। डाटा में विसंगति या किसी तरह की अन्य समस्या निवारण का उत्तरदायित्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा। किसी तरह की जानकारी के लिए शिक्षक विभागीय हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आदेश प्राप्त होने पर विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जो भी आदेश प्राप्त हुए हैं। उनका पालन करते हुए ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed