{"_id":"5a79f9034f1c1b8d268b8b5d","slug":"15179432579-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-डाकघर की छत का एक हिस्सा गिरा, कर्मचारी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप-डाकघर की छत का एक हिस्सा गिरा, कर्मचारी चोटिल
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप-डाकघर की छत का एक हिस्सा गिरा, कर्मचारी चोटिल
बुलंदशहर। गंग नहर के पास सरकारी भवन में संचालित उप-डाकघर में मंगलवार को छत का एक हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी चोटिल हो गया। छत गिरने का कारण भवन पुराना होना बताया जा रहा है।
उप-डाकघर के उप डाकपाल योगेश कुमार ने बताया कि इस सरकारी भवन में वर्षों से डाकघर संचालित हैं। यह भवन काफी पुराना हो चुका है और जर्जर स्थिति में है। मंगलवार की सुबह डाकघर में अचानक छत का एक टुकड़ा गिर गया। इसकी चपेट में आने से कर्मचारी प्यारे लाल को चोट आई है। वहीं इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। इस संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह अफसरों से डाकघर को किसी सुरक्षित भवन में शिफ्ट करने की मांग करेंगे। अगर इस भवन की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा होने का खतरा रहेगा। वहीं घटना के बाद से सभी कर्मचारी दहशत में रहकर काम कर रहे हैं। उधर, विभाग के सहायक अधीक्षक केके शर्मा का कहना है कि इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। भवन का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।