{"_id":"5a79f9004f1c1bb3208b7c60","slug":"15179432538-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हटवाया अवैध कब्जा, चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हटवाया अवैध कब्जा, चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हटवाया अवैध कब्जा, चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि
बुलंदशहर/डिबाई/अनूपशहर। डिबाई में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की लगातार शिकायतें मिलने पर भी समय से निराकरण न होने पर डीएम डा. रोशन जैकब ने चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। इसके अलावा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। मौके पर डीएम ने 17 शिकायतों का निस्तारण किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को डीएम व एसएसपी ने दो बजे के बाद भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मौके पर आई कुल 231 शिकायतों में से 17 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव इंदोरखेड़ा निवासी हरीशंकर की शिकायत पर दो आरोपियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। नगर में एक स्कूल के पास स्थित अलमारी बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने की बार-बार शिकायत मिलने पर ईओ अरविंद मिश्रा को फोर्स लेकर तत्काल फैक्ट्री को सील करने के आदेश दिए। डीएम ने गांव नौदई की तीन वर्ष से परेशान विधवा सत्यवती की पट्टे की भूमि को भी कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। दौलतपुर में एक कोल्ड स्टोरेज के पास ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सूचना अधिकारी आरपी सिंह, डीएफओ वीके जैन, सीएमओ केएन तिवारी, एसडीएम उमाशंकर, सीओ धन प्रकाश त्यागी, तहसीलदार इंद्रलाल सैनी सहित काफी संख्या में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिकारपुर तहसील में एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 70 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें से किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। एसडीएम ने शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रमनपाल सिंह, तहसीलदार इदरीस अहमद, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश पांडे, एसएसआई शैलेश त्यागी, पीएचसी प्रभारी डॉ. विकास राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्याना में एसडीएम संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 41 लोगों ने अपने शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने सात शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया। एसडीएम ने पिछले समाधान दिवस में आईं शिकायतों की गुणवत्ता को भी देखा। सीओ अन्विता उपाध्याय, तहसीलदार तिमराज सिंह, बीडीओ मनीष मौर्य, अधिशासी अधिकारी डॉ.. नितिन कुमार गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे। अनूपशहर तहसील में एसडीएम सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 47 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें से मौके पर मात्र चार शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।