{"_id":"5a79f7bc4f1c1bb3208b7c54","slug":"151794293012018-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2018 तक जिले को ओडीएफ कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2018 तक जिले को ओडीएफ कराने के आदेश
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मार्च 2018 तक जिले को ओडीएफ कराने के आदेश
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम ने की अफसरों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अफसरों को मार्च 2018 तक जिले को ओडीएफ करने के आदेश दिए हैं। हालांकि डीएम द्वारा निर्धारित समय में जिले का ओडीएफ पूरा होना लगभग असंभव लग रहा है।
डीएम ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण के बाद फोटो अपलोडिंग में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को कड़ी फटकार लगा लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। डीएम ने जिले को 31 मार्च 2018 तक हर हाल में ओडीएफ करने और निजी कंपनियों व संस्थाओं को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने के आदेश दिए हैं, जिसके कारण फंड की कमी को दूर किया जा सके। बैठक में सीडीओ जसजीत कौर, डीपीआरओ अमरजीत सिंह समेत अन्य खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।