{"_id":"5a78a0234f1c1b87268b85da","slug":"151785496717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों की खोज के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों की खोज के लिए चलेगा अभियान
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी मरीजों की खोज के लिए चलेगा अभियान
- शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए अब एक-एक मरीज खोजने का निर्णय लिया है। इसके लिए पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तर्ज पर टीबी मरीजों की खोज का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब 26 फरवरी से अभियान चलाने की रणनीति बनाई जा रही है।
टीबी रोग पर नियंत्रण को लेकर शासन ने अब एक नई पहल की है। अब पोलियो अभियान की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर पर पहुंचकर टीबी के मरीज खोजेंगी। इसके साथ ही लोगों को टीबी की बीमारी के बारे में भी बताया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से यह अपील की जाएगी कि अगर उनके आसपास टीबी की बीमारी के लक्षण वाला कोई भी व्यक्ति हो तो तत्काल उसकी जानकारी दें, जिससे बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके। साथ ही उसका इलाज किया जा सके। इसके लिए 26 फरवरी से अभियान प्रस्तावित है। अभी अधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि अभियान को लेकर निर्देश मिले हैं, जिसके क्रम में तैयारियां की जा रही है।