{"_id":"5a74b1284f1c1b8e268b7db9","slug":"15175971764-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
- प्रथम चरण में जिले के 16 ब्लॉक से पांच-पांच स्कूलों का किया चयन
- जिले में चयनित 80 स्कूलों में नए शिक्षण सत्र से होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/सिकंदराबाद।
अब परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ेंगे। प्रथम चरण में जिले के 16 ब्लॉकों से पांच-पांच कुल 80 स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित सभी स्कूलों में नए शिक्षण सत्र 2018-2019 से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी।
शासन ने जिले के प्रत्येक विकास खंड और नगरीय क्षेत्र में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पांच-पांच प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक सत्र 2018-2019 से चयनित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर शासन के आदेश पर जिले के सभी 16 ब्लॉकों से पांच-पांच कुल 80 परिषदीय स्कूलों का चयन कर वहां पर नए शिक्षण सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन स्कूलों में शिक्षकों को तैनात करने के साथ अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले विद्यालयों में शिक्षकों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को डायट के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रथम चरण में जिले के सभी ब्लॉकों से 80 स्कूलों का चयन अंग्रेजी माध्यम से बच्चाें को पढ़ाने के लिए किया गया है। इन स्कूलों में जल्द ही शिक्षक तैनात करने के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा नए शिक्षण सत्र 2018-19 से शुरू होगी।