{"_id":"5a73578a4f1c1b8d268b7bb2","slug":"15175086962-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाईश मैदान की पैमाइश के दौरान नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाईश मैदान की पैमाइश के दौरान नोकझोंक
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नुमाइश मैदान की पैमाइश के दौरान नोकझोंक, बैरंग लौटी टीम
- पार्क का बोर्ड निकालने पर भड़के गिरधारी नगर के लोग
- कहा- नक्शे में 1922 वर्ग मीटर भूमि पर चिन्ह्ति है पार्क
- प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को बुलाई वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नुमाइश मैदान की पैमाइश करने पहुंचे तहसील अफसरों को गिरधारी नगर के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने किसी तरह लोगों को शांत किया। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को वार्ता की बात कही है। तहसील की टीम बिना कार्रवाई किए लौट गई।
बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम नुमाइश मैदान की पैमाइश के लिए पहुंची थी। पैमाइश के दौरान टीम ने जमीन पर लगे पार्क के बोर्ड को उखाड़ दिया। इसके बाद गिरधारी नगर के लोगों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि कॉलोनी बनाने के समय पर ही 1922 वर्ग मीटर भूमि पार्क के लिए छोड़ी गई थी। बीडीए से पास कराए गए नक्शे में भी पार्क के लिए जमीन चिह्नित है। जबकि तहसील की टीम का कहना है कि 380 वर्ग मीटर भूमि राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज है। लोगों का आरोप है कि अफसर पार्क की जमीन पर भी कब्जा करना चाह रहे हैं। हंगामे को देखकर मौके पर पहुंचे प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों ने प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की कि नुमाइश के दौरान इस जमीन पर सर्कस, मौत का कुंआ, वैरायटी शो आदि की दुकानें लगाई जाती हैं, इससे कालोनी के लोगों और पढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने उक्त जमीन पर अब खेती संबंधी जानकारी के लिए दुकानें लगाने की मांग की है। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोगों की मांगों पर विचार किया जाएगा। वार्ता के लिए सोमवार को लोगों को बुलाया गया है। पार्क की जमीन को हाथ भी नहीं लगाया जाएगा।