फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 172 विद्यालय चयनित

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 172 विद्यालय चयनित

Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 172 विद्यालय चयनित
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 172 विद्यालय चयनित
विज्ञापन

- प्रदेश के 72155 विद्यालयों ने किया था आवेदन
- सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने चयनित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने के जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए अब तक प्रदेश के 45 जनपदों से संबंधित 172 विद्यालयों का चयन हो गया है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को चयनित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी की गई वेबसाइट पर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को स्वच्छता विद्यालय पुरस्कार के लिए 15 नवंबर 2017 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। इसमें प्रदेश के 72155 विद्यालयों ने आवेदन किया था। इनमें से 52615 विद्यालयों का नामांकन सही पाया गया। इस पुरस्कार के लिए अब तक 45 जिलों, इसमें बुलंदशहर भी शामिल है से 172 विद्यालयों का चयन कर लिया है। यह सभी विद्यालय 4 और 5 स्टार की श्रेणी में दर्ज हो गए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डा. वेदपति मिश्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश जारी कर चयनित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने के आदेश जारी करते हुए रिपोर्ट जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। संबधित अधिकारी जिले के चयनित विद्यालयों के नाम मंत्रालय की साइट से प्राप्त कर सकते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार और जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिले से चयनित स्कूलों की संख्या अभी नहीं मिल पाई है। मंत्रालय की साइट से चयनित विद्यालयों के नाम प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन कर जल्द ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed