फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बोर्ड परीक्षा: चार परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील

बोर्ड परीक्षा: चार परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील

Wed, 24 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: चार परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील
बोर्ड परीक्षा: चार केंद्र अतिसंवेदनशील
विज्ञापन

- अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ होगी तैनात
- बोर्ड परीक्षा का अंतिम खाका खींचने के लिए 27 को होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब जिले में चार परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर एसटीएफ तैनात होगी। वहीं, बोर्ड परीक्षा का अंतिम खाका खींचने के लिए डीएम की अध्यक्षता में 27 जनवरी को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के सभागार में बैठक होगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बोर्ड की ओर से 99 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 81 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए शासन और बोर्ड ने कई सख्त आदेश जारी किए हैं। परीक्षा की तैयारियों पर जिला स्तरीय अफसरों के साथ विभाग की ओर से भी संपर्क जारी है। हाल ही में जिला विद्यालय निरीक्षक ने 32 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में शामिल कर वहां पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं, अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल कर वहां एसटीएफ तैनात करने की तैयारी कर ली है। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में डीआर इंटर कॉलेज गोठनी, सुभाष उच्च माध्यमिक विद्यालय सतवरा, डिगंबर लोधी इंटर कॉलेज खेड़िया बख्श और रामश्री देवी जनता इंटर कॉलेज सिद्धपुर शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा का अंतिम खाका खींचने के लिए 27 जनवरी को डीएम डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, मजिस्ट्रेट, सभी परीक्षा केंद्राें के केंद्र व्यवस्थापक असैा प्रशासन व पुलिस के अफसर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed