{"_id":"5a5ce47e4f1c1bcb268b4905","slug":"151603743114-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली की मांग
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली
बुलंदशहर। बिजली कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जेई पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। डीएम ने एसई को जांच के आदेश दिए हैं। गुलावठी की विकास कॉलोनी निवासी गीता पत्नी हरकेश ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि वह गरीब वर्ग से ताल्लुक रखती है। करीब तीन माह पहले उसने बिजली कनेक्शन के लिए बिजलीघर नंबर एक पर संपर्क किया था। आरोप है कि इस दौरान जेई ने पीड़ित से सात हजार रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित ने सात हजार रुपये जेई को दे दिए। इसके बाद पीड़ित लगातार चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले भी संबंधित बिजलीघर के जेई के खिलाफ रुपये मांगने की शिकायत की गई थी। इसकी जांच अब तक लंबित है। अब डीएम ने इस मामले में एसई अजय अग्रवाल को जांच के आदेश दिए हैं। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि डीएम के आदेश मिले हैं। आरोपी जेई के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।