{"_id":"5a57a05e4f1c1b45198b46a1","slug":"15156923056-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निश्चित समय पर नहीं चली मिल तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निश्चित समय पर नहीं चली मिल तो होगा आंदोलन
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निश्चित समय पर नहीं चली मिल तो होगा आंदोलन
-वेब शुगर मिल चलने में हो रही देरी से किसानों में गहराता जा रहा रोष
- जिला गन्ना अधिकारी का दावा 21 जनवरी तक हरहाल में चलेगी मिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बार-बार तिथि जारी होने के बाद भी वेव शुगर मिल नहीं शुरू होने से किसानों में रोष है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि अब निश्चित समय पर मिल नहीं चली तो आंदोलन होगा। वहीं, दूसरी ओर जिला गन्ना अधिकारी का दावा है कि 21 जनवरी तक हरहाल में मिल चलेगी। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से वेव शुगर मिल को नोटिस जारी होने के कारण पिछले वर्ष मिल नहीं चली थी। मिल प्रबंधन भी मिल को चलाने की मंशा में नहीं था। मगर, इस बार किसानों ने मिल चलाने के लिए किसानों ने मोर्चा खोलते हुए मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। किसान संघर्ष समिति के बैनर चले इस धरना-प्रदर्शन का असर यह रहा कि शासन की ओर से मिल चलाने के लिए आदेश जारी किए गए। इसके साथ ही राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने चीनी मिल का उद्घाटन कर जल्द ही चलाने का दावा किया था। इस पर मिल प्रबंधन ने मिल को चलाने के लिए काम शुरू कर दिया। मगर, अभी तक करीब आठ बार तिथि पर तिथि जारी होने के बाद भी मिल नहीं चला। इससे किसानों में रोष है और उन्होंने मिल नहीं चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान संघर्ष समिति के सदस्य संग्राम सिंह ने कहा कि यदि मिल 21 जनवरी को नहीं चला तो आंदोलन होगा। इसके लिए किसानों ने तैयारी कर ली है और इसकी जल्द ही जानकारी मुख्यमंत्री को भी दे दी जाएगी। उधर, जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन को 21 जनवरी से चलाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है और मिल इस बार हरहाल में चलकर रहेगा। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
आठ बार बदली मिल चलाने की तिथि
किसानों के धरना-प्रदर्शन के बाद राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मिल को नवंबर माह में चलाने का दावा किया था। इसके बाद 15 नवंबर, फिर 30 नवंबर, उसके बाद 15 दिसंबर, 31 दिसंबर, सात जनवरी और 15 जनवरी और अब 21 जनवरी मिल चलाने की तिथि जारी की गई है।