फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब विकास में भागीदार बनेगा खनन विभाग

अब विकास में भागीदार बनेगा खनन विभाग

Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
अब विकास में भागीदार बनेगा खनन विभाग
अब विकास में भागीदार बनेगा खनन विभाग
विज्ञापन

- केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में रहेगी साझीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
खनन विभाग अब विकास में भी भागीदार बनेगा। केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में विभाग की साझीदार होगी। प्रदेश के सभी जिलों में बने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के जरिए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए बजट की व्यवस्था खनिज फाउंडेशन न्यास में जमा प्रदेश भर में करोड़ों रुपये से होगी। इस न्यास का गठन जून-2017 में किया गया था। खनन से प्रभावित क्षेत्रों में यह पैसा स्वच्छता, पेयजल, सड़क, आवास आदि पर खर्च किया जाएगा।

शासन के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शासन के आदेशानुसार खनन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। उसके बाद विकास का खाका तैयार किया जाएगा। अफसरों की मानें तो मार्च के अंत तक कार्ययोजना बनकर तैयार हो जाएगी। खनन की रायल्टी के रुप में जो धन जमा कराया जाता है, उसका 10 प्रतिशत खनिज फाउंडेशन के खाते में जमा किया जाता है। प्रदेश के सभी जिलों में यह राशि करोड़ों रुपये में आकी जा रही है। इस राशि का प्रयोग अब विभिन्न विकास कार्यों में किया जाएगा। शासन का आदेश है कि इस राशि से स्वच्छता, पेयजल, सड़क और आवास बनाए जाएं, ताकि लोगों को लाभ मिल सके और प्रदेश का विकास हो सके। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर का कहना है कि शासन के आदेश से संबंधित विभाग के अफसरों को अवगत कराया जाएगा। शासन के इस निर्णय से जहां विकास होगा, वहीं लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed