फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों के बनने लगे पहचानपत्र

बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों के बनने लगे पहचानपत्र

Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों के बनने लगे पहचानपत्र
बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों के बनने लगे पहचान पत्र
विज्ञापन

- 12 जनवरी तक बनेंगे माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के पहचान पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए पहचान पत्र भी जारी होने लगे हैं। इस बार परीक्षा में 4500 कक्ष निरीक्षक की तैनाती होगी। इसमें माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक शामिल होंगे।

इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 81 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। खास बात यह है कि कोई भी परीक्षार्थी बिना आधार कार्ड के परीक्षा नहीं दे पाएगा। इतना ही नहीं कक्ष निरीक्षकों का भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। परीक्षा को लेकर पिछले दिनों प्रशासन के साथ हुई बैठक में नकल रहित परीक्षा कराए जाने के लिए रणनीति बना ली गई थी। इसी दिशा में अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने और उनके पहचान पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों का गठन होगा। पहचान पत्र बनाने का काम 20 जनवरी तक जारी रहेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों के शिक्षकों के पहचान पत्र 12 जनवरी तक बनाए जाएंगे। परीक्षा में 4500 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के लिए चिन्हित किए गए जिन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा, उनके पहचान पत्र बनने शुरू हो गए हैं। 12 जनवरी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों के शिक्षक हरहाल में अपने पहचान पत्र बनवा लें। इस कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद 20 जनवरी तक उच्च प्राथमिक विद्यालय के उन शिक्षकों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे, जिन्हें परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed