{"_id":"5a54ff6e4f1c1bd1178b5d30","slug":"15155200301926-100-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को 100 पंचायतों पर एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी को 100 पंचायतों पर एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी को 100 पंचायतों पर एक साथ फहराएगा तिरंगा
शासन के आदेश पर पंचायत राज विभाग ने की तैयारी तेज
शासन के इस आदेश से सुधरेगी पंचायत भवनों की दयनीय दशा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में 26 जनवरी को 100 ग्राम पंचायतों पर एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। शासन के आदेश पर इस कार्य को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पंचायतों का चयन कर संबंधित प्रधान और सचिवों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
शासन ने जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश दिए हैं कि 26 जनवरी को जिले में 100 ग्राम पंचायतों में एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों का चयन कर ग्राम प्रधान और सचिवों से कहा है कि जिस भी ग्राम पंचायत पर तिरंगा फहराया जाएगा, वहां ग्रामीणों को भी शामिल किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। अफसरों के अनुसार शासन की इस पहल से पंचायत भवनों की दयनीय दशा भी सुधरेगी, क्योंकि 26 जनवरी को तिरंगा फहराने से पहले ग्राम पंचायत भवन का जीर्णोद्धार करना है। यह कार्य भी ग्राम प्रधान और सचिवों द्वारा किया जाएगा।
उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से 100 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया है। यदि चयनित किसी भी ग्राम पंचायत पर तिरंगा नहीं फहराया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।