फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फिर आंदोलन की राह पर चली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

फिर आंदोलन की राह पर चली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
फिर आंदोलन की राह पर चली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
फिर आंदोलन की राह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

फोटो समाचार
- आज से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगी कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
राज्य कर्मचारी घोषित करने और वेतन वृद्धि सहित 13 सूत्री मांगों के समर्थन में एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन की राह पर हैं। उन्होंने मंगलवार को राजेबाबू पार्क में निर्धारित समय पर शासन की ओर से मांगें पूरी नहीं होने रोष जताते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई। तय किया कि जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधवार से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगी।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र की जिला उपाध्यक्ष चंचल गुप्ता और जिला महामंत्री रेखा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 13 सूत्री मांगों के समर्थन में 22 अक्टूबर से 22 दिसंबर तक कलमबंद हड़ताल की थी। 23 दिसंबर 2017 को हड़ताल स्थगित कर दी गई थी, क्योंकि शासन ने कृषि आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर 8 जनवरी तक उनकी मांगें पूरी करने की बात कही थी। लेकिन सरकार की ओर से निर्धारित किए गए समय पर उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसके विरोध में अब प्रदेश स्तरीय आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर अपनी मांग पूरी करने के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगी। 17 जनवरी को एक दिवसीय आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में सुधा, मिथलेश, विजय राजे, अलका, बीना शर्मा, ज्योति, बाला, सुमन, इंदिरा और रजनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed