फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बीमारियों से मुक्त होंगे मासूम, मिलेगा बेहतर इलाज

बीमारियों से मुक्त होंगे मासूम, मिलेगा बेहतर इलाज

Tue, 09 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बीमारियों से मुक्त होंगे मासूम, मिलेगा बेहतर इलाज
बीमारियों से मुक्त होंगे बच्चे, मिलेगा बेहतर इलाज
विज्ञापन

- जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में चलेगा बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
- परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक ने दिए माइक्रो प्लान तैयार करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बच्चों को बीमारियों से मुक्त करने और बेहतर इलाज के लिए शासन ने तैयारी कर ली है। इसके लिए अब जिले के सभी स्कूलों में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाएगा। परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक ने स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत सबसे ज्यादा फोकस प्राथमिक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों पर रहेगा।

परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक नीना गुप्ता की ओर से जारी आदेश के तहत बाल स्वास्थ्य योजना के तहत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को चिन्हित कर सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने और दिल से संबंधी व आंख-कान एवं नाक संबंधी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को मेडिकल कॉलेज में आपरेशन सहित बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों की आंखों की जांच होगी, जिन बच्चों को दूर या निकट देखने में कोई परेशानी होगी, उन्हें मुफ्त में चश्मा दिया जाएगा। इसके अलावा सभी बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से बच्चों के परीक्षण और इलाज का पूरा खर्च उठाया जाएगा। जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक हेल्थ मोबाइल टीम का गठन होगा। इसमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एएनएम शामिल रहेंगी। मोबाइल टीम को महीने में 25 दिन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर प्रतिदिन प्रति ब्लाक 500 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार के अनुसार जल्द ही बच्चों के स्वास्थ का परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ में मिलकर माइक्रो प्लान तैयार कराया जाएगा। इस आदेश का नियमानुसार पालन करते हुए प्रयास किया जाएगा कि इससे कोई बच्चा वंचित ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed