फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हंगामेदार रही नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक

हंगामेदार रही नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक

Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हंगामेदार रही नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक
हंगामे के बीच 5 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में 10 में से 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर
14 लाख का भुगतान न करने पर पार्किंग ठेकेदार पर उठी कार्रवाई की
मांग, तो कुछ सभासद बचाव में आए, जिस पर हंगामा हुआ
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर।
नगर पालिका के नए बोर्ड की पहली ही बैठक में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पेश किए गए दस प्रस्तावों में से नौ सर्वसम्मति से पास हो गए। एक प्रस्ताव पर सभासदों ने आपत्ति जताते हुए पास नहीं होने दिया। सभासदों ने पार्किंग, थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा स्टैंड के ठेके पर जमकर हंगामा किया और 14 लाख का भुगतान न करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग उठाई। कुल पांच करोड़ के प्रस्ताव पास हुए।
सोमवार को नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन अध्यक्ष मनोज गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई बैठक से पूर्व सभासदों का परिचय और राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद बैठक शुरू हो गई। पहले दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। प्रस्ताव नंबर तीन में सभी वार्डों की सड़कों व नालियों की मरम्मत की धनराशि को लेकर सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा (टीटू) ने आपत्ति जता दी। प्रस्ताव में कुल धनराशि 31,64,330 रुपये रखे जाने पर सुनील शर्मा ने अध्यक्ष से जवाब मांगा, तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। लंबी बहस के 31 लाख रुपये की धनराशि को स्वीकृति दी गई। इसके बाद सभासदों ने सभी विकास कार्यों पर खर्च पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति के गठन की मांग की, जिस पर अध्यक्ष मनोज गर्ग ने एक सप्ताह में समिति का गठन कर सभासदों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पार्किंग, थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा स्टैंड के ठेके पर बखेड़ा
सबसे ज्यादा हंगामा प्रस्ताव नंबर 8 पर हुआ। पूर्व में हुए ठेके के अनुसार ठेकेदार को कुल 42 लाख रुपये की धनराशि नगर पालिका के खाते में जमा करानी थी, लेकिन ठेकेदार ने केवल 28 लाख रुपये ही जमा कराए। सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष तथा ईओ से पूछा कि शेष 14 लाख की धनराशि वसूलने के लिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। बहस के बाद पालिका अध्यक्ष ने सभासदों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में कानूनी राय लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस दौरान कुछ सभासद ठेकेदार को लाभ देने के लिए भी प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद योगेश गुप्ता ने बीच में ही छोड़ी बैठक
पहली बोर्ड बैठक शुरू होने के चंद मिनट बाद ही सभासद योगेश गुप्ता बीच में ही उठकर चले गए। योगेश ने आरोप लगाया कि उसने अध्यक्ष से सवाल किया था, लेकिन एक सभासद ने उसका उत्तर दिया। कुछ समय बाद पांच-छह सभासद बाहर गए और योगेश को समझा-बुझाकर वापस बैठक में लाए।

सांसद को बैठक में देखकर चौके
पहली बोर्ड बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह को देखकर सभासद चौक गए। आमतौर पर कोई सांसद, विधायक नगर पालिका की बैठक में शिरकत नहीं करता है। माना जा रहा है कि भोला सिंह नगर पालिका की बैठक में शिरकत करने वाले पहले सांसद हैं।



वर्जन
सभी सभासदों के सहयोग से पहली बोर्ड बैठक शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। ठेकेदार द्वारा पालिका के खाते में 14 लाख जमा न करने के मामले में कानूनी राय ली जाएगी। सभी सभासदों के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य किए जाएंगे।
- मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed