फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार, लोकार्पण की तैयारी

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार, लोकार्पण की तैयारी

Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार, लोकार्पण की तैयारी
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार, लोकार्पण जल्द
विज्ञापन

डिबाई के कसेर कलां में फैजुल हसन कादरी ने दान दी थी जमीन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद 4.89 करोड़ से हुआ निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
डिबाई के गांव कसेर कलां में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। इस विद्यालय के भवन निर्माण पर 4.89 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। नए शिक्षण सत्र से विद्यालय शुरू हो सकता है।
डिबाई के कसेर कलां निवासी फैजुल हसन कादरी ने तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला के समय में अपनी जमीन दान देकर कन्या इंटर कॉलेज बनवाने की मंशा जताई थी। बी. चंद्रकला ने कादरी की मुलाकात तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कराई थी। इसके बाद 4.89 करोड़ की राशि जारी करते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। निर्माण अब पूरा हो चुका है और तीन मंजिला इमारत तैयार है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि यह विद्यालय नए शिक्षण सत्र में शुरू हो सकता है। इस विद्यालय के संचालन से क्षेत्र की छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कादरी ने बनवाया है मिनी ताजमहल
फैजुल हसन कादरी ने कसेर कलां में ही अपनी पत्नी की याद में ताजमहल से मिलता जुलता भवन बनवा रखा है। इसे यहां मिनी ताजमहल कहा जाता है। देशी-विदेशी लोग इसे यदा-कदा देखने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed