{"_id":"5a50fbc24f1c1b32198b5434","slug":"15152569439-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-संयोजन एप से घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-संयोजन एप से घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-संयोजन एप से घर बैठे मिलेगा बिजली कनेक्शन
- पावर कारपोरेशन अफसर कर रहे एप का प्रचार प्रसार
- जेई को ऑनलाइन ही लगानी पड़ेगी कनेक्शन की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यदि सब कुछ ठीक रहा तो लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अफसरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा एक एप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एप के माध्यम से कनेक्शन के लिए आवेदन तथा ऑनलाइन रिपोर्ट लगाकर ही कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को अफसरों के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। साथ ही अफसरों की मनमानी का शिकार भी होना पड़ता है। अब लोगों की राहत के लिए पावर कारपोरेशन द्वारा एक एप तैयार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ता कनेक्शन के लिए एप पर ही दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर दिया जाएगा। आवेदन के बाद जेई की रिपोर्ट के लिए स्वत: ही आवेदन पहुंच जाएगा, जिस पर जेई ऑनलाइन रिपोर्ट लगाएंगे। यदि दस्तावेज ठीक पाए जाते हैं तो ऑनलाइन ही कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा और टीम उपभोक्ता के घर मीटर लगाने पहुंच जाएगी। इस बाबत एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि अभी एप तैयार किया जा रहा है। शासन द्वारा आदेश जारी करते ही एप के माध्यम से कनेक्शन जारी करने की घोषणा कर दी जाएगी।