{"_id":"5a50fbbe4f1c1b4b198b53a5","slug":"151525693912-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह पीजी कॉलेज में बनी निर्दलीयों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह पीजी कॉलेज में बनी निर्दलीयों की सरकार
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर सिंह पीजी कॉलेज में बनी निर्दलीयों की सरकार
- पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के चार पदों के लिए मतदान हुआ। इसमें मात्र 28 प्रतिशत छात्रों ने ही मतदान किया। चारों पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। कालेज के प्राचार्य ने जीते सभी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र और पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अमर सिंह पीजी कॉलेज लखावटी में शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक छात्रसंघ चुनाव के के चार पदों के लिए छह बूूथों पर मतदान हुआ। इस दौरान 1968 मतदाताओं में से मात्र 556 मतदाताओं ने ही मतदान किया। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मणिप्रताप चौहान को 320 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राजकुमार को 225 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार को 275 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अंशुल तौमर को 270 मत मिले। महासचिव पद के लिए सुमित कुमार शर्मा को 280 मत मिले जबमि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मुदित गोस्वामी को 263 मत मिले। सहसचिव पद पर विनीत तेवतिया को 280 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हेमन्त कुमार को 263 मत मिल सके। उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही जबकि छात्रावास प्रतिनिधि के पद पर नितिन सारास्वत, कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर कवि और कृषि संकाय प्रतिनिधि के पद पर शिवकुमार निर्विरोध चुने गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएन दुबे , मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. केडी वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. रमेश बाबू और मतगणना पर्यवेक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव के मद्देनजर कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शांतिपूर्ण चुनाव के साथ मतगणना होने से कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।