फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सबसे ठंडा रहा शनिवार, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा

सबसे ठंडा रहा शनिवार, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sat, 06 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
सबसे ठंडा रहा शनिवार, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा
सबसे ठंडा रहा शनिवार, पांच डिग्री पर पहुंचा पारा
विज्ञापन

- सुबह पाला-कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई गलन, धूप ने दिलाई राहत
- मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कई दिन तक चलेगी शीतलहर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पहाड़ों में बर्फबारी से चली शीतलहर, कोहरा और पाला पड़ने से शनिवार सुबह पारा लुढ़क कर पांच डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय गलन बढ़ गई और बाद में धूप निकलने के बाद ही कुछ राहत मिल पाई। सुबह के समय पारा पांच डिग्री सेल्सियस होने पर शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक अभी कई दिन तक शीतलहर चलने और ठिठुरन जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।

पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इसके चलते मैदानी क्षेत्र में शीतलहर, कोहरा और पाला भी अपना रंग दिखा रहा है। शनिवार सुबह की शुरूआत कोहरा और पाले के साथ हुई, जिससे कंपकंपी बढ़ गई। लगातार शीतलहर चलने से धूप निकलने के बाद भी ठंड का अहसास कम नहीं हो पाया। पूरा दिन आमजन से लेकर पशु और पक्षियों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह अधिकतम तापमान 20 और न्यूतनम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि धूप निकलने पर अधिकतम तापमान बढ़कर 22 और न्यूनतम छह डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम 20 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी कई दिन तक शीतलहर जारी रहेगी। जिसके चलते गलन बढ़ेगी और इसका सभी को सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कोहरा छाने पाला पड़ने और आसमान में बादल रहने की भी संभावना जताई है। क्योंकि बच्चों में सर्दी-जुकाम, खांसी और निमोनिया व बुजुर्गों में जोड़ों का दर्द, सांस की तकलीफ और हृदय रोग आदि की संभावना बन जाती है। यदि किसी तरह की तकलीफ है तो बिना डॉक्टर के परामर्श बिना दवा ना लें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिरोही के अनुसार बच्चों को शीतल पेय पदार्थ ना दें। कपड़ों में पूरा ढककर रखें और फर्श पर ना खेलने दें जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी आदि बीमारियों से बचाया जा सके। बुजुर्ग धूप निकलने के बाद ही रजाई छोड़े और ठंड से बचाव के तरीके अपनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed