{"_id":"5ae9fb4e4f1c1b3b0b8b7ad6","slug":"151525283662-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोगी में सफर कर रहे 19 यात्री दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बोगी में सफर कर रहे 19 यात्री दबोचे
Updated Wed, 02 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला बोगी में सफर कर रहे 19 यात्री दबोचे
खुर्जा जंक्शन। स्टेशन पर अलीगढ़-पलवल पैसेंजर की महिला बोगी में सफर करते हुए आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने 19 लोगों को पकड़ लिया। बुधवार सुबह हुई कार्रवाई से सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पकड़े गए यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। ट्रेनों में आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत पर जीआरपी-आरपीएफ ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाते हुए छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे अलीगढ़-पलवल एक्सप्रेस पहुंचने पर जब टीम ट्रेन में पहुंची तो सफर कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। महिला बोगी में सफर कर रहे कई यात्री कूद कर भागने लगे, लेकिन पहले से सतर्क टीम ने 19 यात्रियों को धर दबोचा। आरपीएफ प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो