फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   निजी स्कूलों के बच्चों को भी दी जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली

निजी स्कूलों के बच्चों को भी दी जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली

Fri, 05 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों के बच्चों को भी दी जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली
निजी स्कूलों के बच्चों को भी दी जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन

- मिशन इंद्रधनुष की बैठक में डीएम ने जारी किए आदेश
- टीकाकरण के विरोध पर राजस्व अफसरों का लिया जाएगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
डीएम ने निजी स्कूलों के बच्चों को भी पेट में कीडे़ मारने की दवा खिलाने के आदेश दिए हैं। मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए आयोजित बैठक में डीएम ने लोगों के विरोध करने पर राजस्व अफसरों के सहयोग से योजना को सफल बनाने के आदेश दिए हैं।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने पूर्व में टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीका लगाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही स्वास्थ्य अफसरों को आदेश दिए हैं कि यदि किसी वर्ग विशेष द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो राजस्व अफसरों के साथ मिलकर योजना को पूरा करें। डीएम ने स्वास्थ्य और शिक्षा अफसरों को आदेश दिए कि अब सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। इसके अलावा डीएम ने स्वास्थ्य अफसरों को बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के भी पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि मेडिकल वेस्ट को किसी भी हालत में न तो जलाया जाए और न ही नगर पालिका के कूडे़दानों में फेंका जाए। आदेशों के उल्लंघन पर डीएम ने स्वास्थ्य अफसरों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. केएन तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह समेत शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed