फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   इक्का-दुक्का जलते मिले अलाव, ठंड से लोग परेशान

इक्का-दुक्का जलते मिले अलाव, ठंड से लोग परेशान

Fri, 05 Jan 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
इक्का-दुक्का जलते मिले अलाव, ठंड से लोग परेशान
इक्का-दुक्का जलते मिले अलाव, ठंड से लोग परेशान
विज्ञापन

- देर शाम आठ बजे तक नहीं डाली गई थीं अलाव की लकड़ियां
- नगर पालिका ने चिन्हित किए थे 16 स्थान, पालिका की लापरवाही, भुगत रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शहर में नगर पालिका की ओर से की गई अलाव की व्यवस्था विफल साबित हो रही है। देर शाम आठ बजे तक अलाव के लिए चिन्ह्ति स्थानों पर लकड़ियां न पहुंचने से लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। साथ ही रैन बसेरा के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही है।
नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा 16 स्थानों पर अलाव जलाए जाने और छह स्थानों पर रैनबसेरे बनाए जाने थे। रैनबसेरे बना तो दिए गए, लेकिन सुविधा के नाम पर केवल खानापूर्ति जारी रही। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार रात नगर पालिका के रैनबसेरों तथा अलाव जलने की सत्यता का पता किया तो यह बातेें सामने आईं।
विज्ञापन


सीन 1
काला आम चौराहा, रात 7.45 बजे
अमर उजाला की टीम काला आम चौराहे पर पहुंची, तो नगर पालिका कर्मचारी अलाव के लिए लकड़ियां उतारते दिखे। वहीं रैनबसेरे पर भी व्यवस्था की जा रही थी।

सीन 2
अंसारी रोड चौराहा 7.55 बजे
अंसारी रोड चौराहे पर लकड़ियां नहीं पहुंच सकी थीं। गरीब लोग ठंड से बचने के लिए कूड़ा व लकड़ियां एकत्रित कर आग जलाकर हाथ सेंकते दिखाई दिए। पूछने पर पता चला कि नगर पालिका की टीम 8.30 बजे के बाद ही लकड़ियां लेकर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन 3
खुर्जा अड्डा, 8.10 बजे
खुर्जा अड्डा पर भी अलाव के लिए चिन्ह्ति स्थान पर लकड़ियां मौजूद नहीं थीं। रिक्शा चालक, दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों के पास आग जलाकर हाथ सेंकते दिखाई दिए।

सीन 4
रोडवेज बस अड्डा, 8.15 बजे
रोडवेज बस अड्डे पर रिक्शा चालक एकत्रित होकर आग जलाकर हाथ सेंकते दिखाई दिए। वहीं रैन बसेरे का गेट बंद मिला। जानकारी करने पर पता चला कि रैन बसेरा एक संस्था द्वारा लगाया गया है, जबकि कर्मचारी नगर पालिका ने तैनात किए हैं। लेकिन रैन बसेरे पर कोई तैनात नहीं मिला।

सीन 5
डीएवी तिराहा, 8.25 बजे
डीएवी तिराहा पर अलाव के लिए चिन्ह्ति स्थान पर लकड़ियां पहुंचने का लोग इंतजार कर रहे थे। लोगों ने बताया कि प्रतिदिन करीब नौ बजे नगर पालिका कर्मचारी लकड़ी लेकर आते हैं।

आधा दर्जन स्थानों पर नहीं जलते अलाव
यूं तो नगर पालिका ने क्षेत्र में 16 स्थानों पर अलाव जलाने के आदेश दिए हैं, लेकिन छह-सात स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जाते हैं। लोग बताते हैं कि नगर पालिका कर्मचारी और कुछ लोग यहां से लकड़ी उठाकर घर ले जाते हैं। इनमें मुख्यत: काली नदी रोड से स्याना अड्डा तक जलने वाले अलाव तथा शिकारपुर बाईपास पर जलने वाले अलाव के स्थान शामिल हैं।

डीएम को बंद मिले रैनबसेरा, लगाई फटकार
डीएम डा. रौशन जैकब ने निरीक्षण किया तो पाया कि खुर्जा में जीटी रोड पर जेवर तिराहा, अंबेडकर पार्क के सामने भाडवाला कुंआ, गुलावठी रोड आदि स्थानों पर अलाव जलता मिला, लेकिन लकड़ियां कम पाई र्गइं। जबकि क्लबघर पर बनाए गए रैनबसेरे पर ताला लटका मिला। खुर्जा नगर के मोहल्ला बुर्ज, लोहे की टंकी ईदगाह रोड खीरखानी, दाताराम चौक, सेवाराम पुलिस चौकी के सामने, जेवर चौराहा पर अलाव जलते नहीं पाए गए। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए।


कोट
अलाव के लिए समय से लकड़ी पहुंचाने के आदेश दिए हैं। यदि कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed