फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आठ को होगी नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक

आठ को होगी नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक

Thu, 04 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
आठ को होगी नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक
आठ को होगी नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका के नए बोर्ड की पहली बैठक 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। पहली बैठक में सड़कों, नालियों की मरम्मत के साथ शहर के अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

दिसंबर 2017 में नगर पालिका की नई सरकार का चुनाव हुआ था। नई सरकार चुने जाने के बाद अभी तक पहली बोर्ड बैठक नहीं हो पाई थी। शासन के निर्देशानुसार 8 जनवरी को नगर पालिका कार्यालय में सुबह दस बजे से पालिका बोर्ड की पहली बैठक होगी। पहली बोर्ड बैठक में सड़कों, नालियों की मरम्मत शहर में होर्डिंग, साइन बोर्ड लगाने का ठेका समेत शहर के विकास के लिए अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इस बाबत नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि 8 जनवरी की सुबह 10 बजे से बैठक का आयोजन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed