{"_id":"5a4e67e54f1c1bd3178b4f36","slug":"151508801581000-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्त्योदय गांवों में 1000 दिन चलेंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्त्योदय गांवों में 1000 दिन चलेंगे विकास कार्य
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्त्योदय गांवों में 1000 दिन चलेंगे विकास कार्य
- जिले के मिशन अन्त्योदय योजना में शामिल हुए हैं 172 गांव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन की मिशन अन्त्योदय योजना के लिए चयनित गांवों में योजना क्रियान्वयन के आदेश जारी हो गए हैं। अब इन गांवों में 1000 दिन तक विकास कराया जाएगा। साथ ही अधिकारियों द्वारा समय-समय पर इसका निरीक्षण कर पता लगाया जाएगा कि निर्धारित समय में गांव विकास की कसौटी पर खरे उतरे हैं या नहीं।
प्रदेश सरकार की मिशन अन्त्योदय योजना के तहत जिले में 172 राजस्व गांवों का चयन किया गया है। यह वह गांव हैं, जो खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। पिछले काफी दिनों से इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए तैयारी चल रही थी। अब जाकर ग्राम्य विकास उप्र के आयुक्त ने जिला प्रशासन को आदेश जारी कर अन्त्योदय गांवों में विकास कार्य करवाने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जिले के चयनित अन्त्योदय गांवों में विकास कार्यों को 1000 दिन तक चलाने के लिए समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन गांवों में सर्वेक्षण के उपरांत निर्धारित मानक के अनुसार आवश्यक जीएपी/विकास कार्यों को विभिन्न विभागों में चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कन्वर्जेंस/अभिसरण के माध्यम से तत्काल प्रारंभ किया जाना है। गरीबी उन्मूलन, आजीविका निर्माण तथा सामाजिक सुरक्षा हेतु चयनित गांवों में मनरेगा, एनआरएलएम, डीडीयूजीकेवाई, पीएमवाई, एवीआरआई, स्वस्च्छ भारत मिशन, पीएमआरवाई, खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजनाएं, खाद्य सुरक्षा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि वानिकी, सामाजिक वानिकी और आईडब्ल्यूएमपी से विकास और कृषि आय में वृद्धि करना है। इसके अलावा वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ रोजगार परख योजनाओं से गांवाें को संतृप्त करना है। इसके अलावा अन्य योजनाओं से भी अन्त्योदय गांवों के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।