फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कोहरे और बर्फीली हवा का कहर बरकरार

कोहरे और बर्फीली हवा का कहर बरकरार

Thu, 04 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कोहरे और बर्फीली हवा का कहर बरकरार
कोहरे और बर्फीली हवा का कहर बरकरार
विज्ञापन

- कोहरे के बीच बरसा पानी, सड़कों और बाजारों में सन्नाटा
- दोपहर बाद निकली हल्की धूप से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ठंड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे तक कोहरा रहा। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर बाद निकली धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन दिन ढलते ही फिर कड़ाके की ठंड और कोहरे कारण लोग कांप उठे।

पिछले कई दिन से कोहरे और गलन का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से अब बर्फीली हवा भी चलने लगी है। बृहस्पतिवार को तो दोपहर तक कोहरा छाया रहा, वहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। दोपहर में धूप निकली, लेकिन वह भी नाकाफी रही। बुधवार रात से ही भयंकर कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर शहर में भी कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान दिया। हाईवे सहित जिले के अन्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहन मध्यम गति से चलते दिखाई पड़े। जैसे-जैसे समय बीतता रहा कोहरा बढ़ता गया। वाहन चालकों, राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे और ठंड के कारण सड़काें और बाजारों में सन्नाटा सा छाया रहा। मोटरसाइकिल हो या चार पहिया वाहन सभी हेड लाइट जलाकर चल रहे हैं। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ठंड से बुरा हाल था। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर दुबके बैठे रहे। दोपहर बाद धूप निकलने पर ही कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी इस मौसम से राहत नहीं मिलने वाली। कोहरा, पाला और शीतलहर का प्रकोप कई दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed