{"_id":"5a4d09294f1c1b0f788b6704","slug":"151499822610-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की जांच में खानापूर्ति का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की जांच में खानापूर्ति का आरोप
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण की जांच में खानापूरी का आरोप
बुलंदशहर। ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण के लाभार्थियों के शोषण के मामले में चल रही जांच पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। ग्रामीणों ने जांच टीम पर खानापूरी करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। जहांगीराबाद खंड की ग्राम पंचायत नवीनगर के प्रधान पर ग्रामीणों ने शोषण करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधान ने शौचालय निर्माण का लाभ देने के लिए ग्रामीणों से अवैध वसूली की थी। पूरे मामले में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी, जिसके बाद डीएम ने उप कृषि निदेशक को मामले में जांच के आदेश दिए थे। अब ग्रामीणों ने डीएम को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ग्राम प्रधान का पक्ष लेते हुए जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक जनवरी को जांच अधिकारी गांव में जांच करने पहुंचे और प्रधान के घर नाश्ता कर वापस लौट गए। अब ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर अपने स्तर से जांच कराने की मांग की है। इस दौरान नरेश चंद्र, मंगलसेन, चंद्रपाल सिंह, खजान सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो