फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी पर विद्यालय होगा डिबार

प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी पर विद्यालय होगा डिबार

Tue, 02 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी पर विद्यालय होगा डिबार
प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी पर विद्यालय होंगे डिबार
विज्ञापन

- लापरवाही सामने आने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
- सीसीटीवी कैमरा व वीडियो रिकार्र्डिंग की होगी जरूरत, मोबाइल से भी की जा सकेगी रिकार्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई है। मगर, प्रयोगात्मक परीक्षा को जारी की गई तिथि में देरी होने पर विद्यालय तीन साल के लिए डिबार होगा। इतना ही नहीं लापरवाही सामने आने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग होगी। यह सुविधा न होने पर मोबाइल से भी रिकार्डिंग करनी जरूरी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा जारी की गई तिथि में नहीं हुई तो विद्यालय तीन साल के लिए डिबार तो होगा ही, साथ ही प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिफाफे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। परीक्षा की समस्त व्यवस्था कंप्यूटर के माध्यम से कराई जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के बीच होगी और उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी होगी। यदि ऐसा संभव नहीं होता तो रिकार्डिंग मोबाइल से कर सुरक्षित रखी जाए। जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जा सके। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की बेवसाइट पर अपलोड होंगे। यह कार्य 15 दिसंबर 2017 से क्रियाशील है। मनोज कुमार आर्य ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है कि वह 13 जनवरी तक जारी की गई तिथिवार समय पर प्रयोगात्मक परीक्षा करवा लें। अन्यथा उनके खिलाफ जारी किए गए आदेशों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दो दिन में प्राप्त करें प्रयोगात्मक परीक्षा के लिफाफे
बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है कि वह प्रयोगात्मक परीक्षा के लिफाफे दो दिन में कार्यालय से प्राप्त कर लें। अभी तक 30 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा के लिफाफे नहीं उठाए हैं। यदि इन विद्यालयों ने दो दिन में लिफाफे प्राप्त नहीं किए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed