{"_id":"5a4bc1004f1c1bfe7a8b4c85","slug":"15149142161021-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 फरवरी तक चलेगा मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 फरवरी तक चलेगा मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
21 फरवरी तक चलेगा मतदाता सूची का पुनरीक्षण
बुलंदशहर।
नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 21 फरवरी तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। मतदेय स्थलों पर विशेष बूथ दिवस का आयोजन कर नए मतदाता जोड़े जाएंगे।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। 7, 21 व 28 जनवरी को मतदेय स्थलों पर विशेष बूथ दिवसों का आयोजन किया जाएगा। सभी बीएलओ 31 जनवरी तक घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए फार्म भरवाए जाएंगे। आठ फरवरी को दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 21 फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पूर्व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी और कालेज, महाविद्यालयों में निबंधन लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।