{"_id":"5a4bc0fd4f1c1bfc0f8b740c","slug":"151491421211-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बोर्ड तय करेगा परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बोर्ड तय करेगा परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बोर्ड तय करेगा परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी
- बोर्ड ने अपने हाथ में लिया कक्ष निरीक्षक और उड़नदस्तों के गठन का काम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिम्मेदारियों से भागने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी कर ली है। कक्ष निरीक्षकों व उड़नदस्तों में शामिल होने वाले शिक्षकों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा परिषद तय करेगा। किसका नाम हटना है, किसका नाम जुड़ना है और किस को कहां भेजना है, यह अब बोर्ड तय करेगा। इसके बाद आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी।
नकल विहीन परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार विशेष स्तर पर तैयारी की है। परीक्षा केंद्रों पर बरती जानी वाली सख्ती में कोई ढिलाई न हो, इसके लिए कड़े आदेश हैं। नई व्यवस्था में बोर्ड ने इस पर बार कक्ष निरीक्षकों के साथ उड़नदस्ता के गठन को भी अपने हाथ में ले लिया है। इन सभी के परिचय पत्र सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर जारी किए जाएंगे। पिछले साल तक यह अधिकार जिला विद्यालय निरीक्षक के पास ही था। जिला स्तर पर उड़नदस्ते में शामिल होने वाले शिक्षकों के साथ-साथ कक्ष निरीक्षकों की सूची परिषद जारी करेगा। बोर्ड ने माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। मिले दिशा निर्देशों के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिले के समस्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यो व प्रबंधकों से शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल शिक्षकों का भी ब्योरा शामिल किया जा रहा है। शिक्षक द्वारा कैसी ड्यूटी दी गई थी, इसे प्रमुखता देते हुए उनके नामों को परिषद कार्यालय भेजा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि बोर्ड द्वारा शिक्षकों की सूची मांगी गई थी, वह भेजी जा रही है। आगे बोर्ड का जैसा भी दिशा निर्देश मिलेगा, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।