{"_id":"5a3e95e44f1c1b35338b45db","slug":"15140511982-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्पण योजना से ग्रामीण डाकघर होंगे आधुनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्पण योजना से ग्रामीण डाकघर होंगे आधुनिक
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्पण योजना से ग्रामीण डाकघर होंगे आधुनिक
- प्रधान डाकघर की तर्ज पर उपलब्ध होंगी सभी सुविधाएं
- भारत सरकार की योजना पर विभाग ने तेज की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ग्रामीण डाकघरों को डिजिटल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने दर्पण योजना का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना से ग्रामीण डाकघरों में भी प्रधान डाकघर की तर्ज पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी। भारत सरकार की इस योजना से जिले के 320 ग्रामीण डाकघरों को इसका लाभ मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने दो दिन पूर्व दर्पण योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का कार्य ग्रामीण डाकघरों को आधुनिक सुविधाएं देकर आधुनिकीकरण करना है। इस योजना से ग्रामीण ग्राहकों को प्रधान डाकघर जैसी सुविधाएं दी जाएगी। डाक अधीक्षक एमके माहेश्वरी ने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए डाक सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने दर्पण योजना का शुभारंभ किया है। दर्पण योजना से जिले के 320 ग्रामीण डाकघरों आधुनिक किया जाएगा। इस योजना का कार्य जनवरी 2018 से शुरू हो जाएगा और मार्च 2018 तक ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों को डिजिटल करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।