फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   44 शौचालयों में फर्जीवाड़ा, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

44 शौचालयों में फर्जीवाड़ा, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Wed, 13 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
44 शौचालयों में फर्जीवाड़ा, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
44 शौचालयों में फर्जीवाड़ा, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

- पहासू क्षेत्र के वेदरामपुर में 19 और रसूलगढ़ में 25 शौचालय की राशि में किया खेल
- शिकायत मिलने और जांच पूरी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। काफी कोशिश के बावजूद शौचालय निर्माण में एक बार फिर फर्जीवाड़ा हो गया। इस बार 44 शौचालयों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। शिकायत मिलने और जांच पूरे होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की सभी 951 ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है। मगर, शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा और राशि में खेल करने का धंधा नहीं रुक रहा। डीपीआरओ को शिकायत मिली कि पहासू क्षेत्र के गांव वेदरामपुर और रसूलगढ़ के शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा हुआ है। जब शिकायत की जांच करवाई गई तो पता चला कि वेदरामपुर में 125 शौचालयों के लिए उपलब्ध करवाई गई राशि में से मात्र 106 शौचालयों का ही निर्माण करवाया गया। इस तरह से 19 शौचालयों की राशि में खेल कर दिया। इसी तरह गांव रसूलगढ़ में 75 शौचालय बनाए जाने थे मगर, इस गांव के 100 शौचालय अपलोड कर दिए। इसमें 25 शौचालय अधिक दिखाकर राशि का गबन कर लिया। यह खेल ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया। पंचायतों की कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र व उपयोग प्रमाणपत्र कार्यालय को प्राप्त नहीं करवाए। शासन के कार्यों के प्रति लापरवाही बरती और आदेशों का भी उल्लंघन किया। जांच पूरी होने पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी आदेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़ा गया एडीओ पंचायत
इसी माह स्याना में एक एडीओ पंचायत को एंटी क्रप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इससे पहले सीडीओ के निरीक्षण में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांवों में अमीरों के घर शौचालय बनाने का मामला उजागर हुआ था। दो दिन पहले एक और अधिकारी को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहासू क्षेत्र के गांव वेदरामपुर और रसूलगढ़ में ग्राम पंचायत अधिकारी ने शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़े के साथ सरकारी धन का गबन किया है। शिकायत मिलने पर जांच हुई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
- अमरजीत सिंह, डीपीआरओ

तीन ब्लॉक में 2525 शौचालय बनकर तैयार
- दूसरे चरण में इतने ही शौचालय और बनेंगे
- शौचालय निर्माण को राशि जारी करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के तीन ब्लॉक में 2525 शौचालय बनकर तैयार है। अब दूसरे चरण में इतने ही शौचालय और बनेंगे। शौचालय निर्माण के लिए राशि जारी करने की विभाग ने तैयारी कर ली है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को जल्द ओडीएफ करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में ओडीएफ के साथ शौचालय बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने पिछले दिनों निर्णय लिया था कि ब्लॉक गुलावठी, बीबीनगर और स्याना को पहले ओडीएफ करने के साथ शौचालय बनाए जाएं। डीपीआरओ ने इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रथम चरण में तीनों ब्लॉक के 101 गांवों में 2525 शौचालय बनाने का निर्णय लिया था। यह शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं और अब दूसरे चरण के शौचालय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों ब्लॉक में दूसरे चरण में भी 2525 शौचालय बनाए जाएंगे। यह शौचालय 101 गांवों में बनेंगे और प्रत्येक गांव में 25 शौचालयों का निर्माण होगा। प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। शौचालयों पर खर्च होने वाली राशि तीन करोड़ तीन लाख रुपये जल्द ही पात्रों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed