{"_id":"59b972b24f1c1b26688b4686","slug":"150532577120-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा का आज खींचा जाएगा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा का आज खींचा जाएगा खाका
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षा का आज खींचा जाएगा खाका
- डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक ,10 परीक्षा केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का बृहस्पतिवार को खाका खींच जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
टीईटी की परीक्षा 10 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसको लेकर शासन से प्रशासन को दिशा-निर्देश मिल गए हैं। शासन ने 10 सितंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची भी मांग ली थी। परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन भी हो गया है। इसमें अध्यक्ष डीएम डॉ. रोशन जैकब को बनाया गया है। इसी तरह एसएसपी मुनिराज जी, डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने का काम भी पूरा हो गया है।
डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि टीईटी परीक्षा को लेकर शासन का आदेश प्राप्त होने पर तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को इसको लेकर बैठक होगा। जिसमें परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाने और परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर मुहर लगाई जाएगी। परीक्षा में अनुमानित 2770 प्राथमिक और 7610 उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके चलते परीक्षा 10 केंद्रों पर होंगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण होने के बाद सूची शासन को भेज दी जाएगी।