{"_id":"59b821234f1c1bb0488b6392","slug":"150523935417-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब शुगर मिल को चलवाने के लिए किसानों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब शुगर मिल को चलवाने के लिए किसानों ने खोला मोर्चा
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब शुगर मिल चलवाने के लिए किसानों ने खोला मोर्चा
- किसान संघर्ष समिति ने 14 सितंबर से धरना-प्रदर्शन का ेकिया एलान
- किसानों ने लिए गए निर्णय से मांगपत्र देकर डीएम को करवाया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पिछले काफी समय से बंद वेब शुगर मिल को चलवाने के लिए किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसान संघर्ष समिति ने वेब शुगर मिल से मांग को लेकर 14 सितंबर से धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया है। किसानों की ओर से लिए गए इस निर्णय से मांगपत्र देकर मंगलवार डीएम को भी अवगत करवा दिया है।
किसान संघर्ष समिति वेब शुगर मिल से जुड़े किसान पप्पू प्रधान, अनिल कुमार, ओमवीर सिंह, रामवीर शर्मा, धन सिंह आदि ने बताया कि वेब शुगर मिल बंद होने से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चीनी मिल नहीं चला तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। समिति ने मंगलवार को मिल चलवाने के समर्थन में 14 सितंबर से धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं डीएम डॉ. रोशन जैकब को मांगपत्र देकर मिल को चलवाने और धरना-प्रदर्शन के लिए गए निर्णय से भी अवगत करवा दिया है। किसानों ने कहा है कि जब तक मिल नहीं चल जाता तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए क्षेत्र के किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।