{"_id":"59b8211c4f1c1bf97f8b66ad","slug":"150523934713-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआई समेत दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआई समेत दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारे छापे
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर पर मारे छापे, भारी मात्रा में मिला फैंसिड्रिल का स्टॉक
- मेडिसिन मार्केट के मेडिकल व्यापारियों में मचा हड़कंप
- लगातार पांच घंटे चली कार्रवाई से हांफे मेडिकल सप्लायर
- गाजियाबाद के डीआई भी कार्रवाई में रहे मौजूद
- दोपहर 12.30 बजे से शाम छह बजे तक चली कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। फैंसिड्रिल के कारोबार में शामिल व्यापारियों के खिलाफ मंगलवार को डीआई समेत दो सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान गोदाम से फैंसिड्रिल की खेप बरामद होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। करीब पांच घंटे चली प्रक्रिया में अफसर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
छह दिन पूर्व नगर के वलीपुरा स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर अवैध रूप से फैंसिड्रिल की खेप रखे होने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। उसके बाद डीआई ने दावा किया कि मौके पर 540 पेटी फैंसिड्रिल रखी हुई थी। अफसरों ने टीम बनाकर मंगलवार को ड्रग डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे डीआई समेत दो सदस्यीय टीम जब मेडिसिन मार्केट पहुंची तो ड्रग डीलरों में हड़कंप मच गया। अफसरों ने दवाइयों की खरीद बिक्री के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। मेडिसिन कारोबारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान डीआई दीपा लाल के अलावा डीआई गाजियाबाद विवेक कुमार भी मौजूद रहे। डीआई दीपा लाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान फैंसिड्रिल निर्माता कंपनी के नौ अधिकृत डीलरों के पास से फैंसिड्रिल मिली है।
ड्रग विभाग के अफसरों की लगातार पांच घंटे की कार्रवाई से मेडिकल व्यापारियों के होश उड़ गए। डीआई ने फैंसिड्रिल की खेप मंगाने वाले सभी नौ अधिकृत विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर दस्तावेजों की गहनता से जांच की। लगातार पांच घंटे से अधिक की कार्रवाई से व्यापारी पसीने-पसीने हो उठे थे।
विज्ञापन
कोट
किसी भी हाल में फैंसिड्रिल का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी। अभी पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। कई व्यापारियों के यहां फैंसिड्रिल का स्टॉक मिला है। हालांकि स्टॉक के संबंध में व्यापारियों ने खरीद के दस्तावेज दिखा दिए हैं।
- दीपा लाल, ड्रग इंस्पेक्टर