फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक पांच सितंबर को मनाएंगे ब्लैक-डे

राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक पांच सितंबर को मनाएंगे ब्लैक-डे

Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक पांच सितंबर को मनाएंगे ब्लैक-डे
पांच सितंबर को ब्लैक-डे मनाएंगे शिक्षक
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीएसएसयू से संबंधित राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर ब्लैक-डे मनाएंगे। यह निर्णय एआई-फुकटो के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में लिया गया है। इसमें सभी कॉलेजों के प्राध्यापक शामिल होंगे। इसके साथ ही प्राध्यापक दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में भागीदारी कर गिरफ्तारी भी देंगे।

मूटा के अध्यक्ष और डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि एआई-फुकटो के आह्वान पर केंद्र सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में पांच सितंबर को सभी राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्याक ब्लैक-डे मनाएंगे। प्राध्यापकों की मांग हैं कि केंद्र सरकार सातवां वेतनमान लागू करे। शिक्षकों की पदोन्नति में एपीआई समाप्त हो। सेवानिवृत्त होने की अवधि 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। यह मांगें पिछले काफी समय से उठाई जा रही हैं, लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed