{"_id":"59aae8d94f1c1b4e738b4eb2","slug":"15043729638-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेशों के बाद भी प्रधान ने नहीं खुदवाया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेशों के बाद भी प्रधान ने नहीं खुदवाया तालाब
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदेशों के बाद भी प्रधान ने नहीं खुदवाया तालाब
- तालाब न खुदवाने से गांव में हो रहा है जलभराव
- ग्रामीणों ने सीडीओ को भेजी शिकायत
बुलंदशहर। अगौता क्षेत्र के गांव में ग्राम प्रधान ने अभी तक तालाब नहीं खुदवाया। प्रशासनिक अफसरों के लगातार आदेशों के बाद भी प्रधान ने गांव में पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।
अगौता क्षेत्र के गांव मोहम्मद अल्लीपुर में पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। इसके लिए ग्रामीणों ने डीएम समेत अन्य अफसरों को शिकायत भेजी तो अफसरों ने ग्राम प्रधान को गांव में तालाब खुदवाने के आदेश दिए थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने आदेश के बाद भी अभी तक गांव में तालाब खुदाई का कार्य शुरू नहीं कराया, जिससे पूरे गांव में पानी भरा हुआ है। अब एक बार फिर लोगों ने सीडीओ को पत्र भेजकर गांव में तालाब की खुदाई शुरू कराने की मांग की है। दूसरी ओर कुछ ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि प्रधान ने विवादित रास्ते पर टाइल्स लगाकर सड़क का निर्माण करा दिया, जिससे गांव में बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है।