{"_id":"59a98fd34f1c1b17278b4cf5","slug":"150428463613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों के विद्यार्थी जल्द करें छात्रवृति के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों के विद्यार्थी जल्द करें छात्रवृति के आवेदन
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेजों के विद्यार्थी जल्द करें छात्रवृत्ति को आवेदन
-15 सितंबर तक आनलाइन आवेदन भर कालेज में करने होंगे जमा
- नहीं मिलेगा आवेदन भरने का दूसरा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कालेजों के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए जल्द आवेदन करें। आवेदन भरने और कालेज में जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक है। इसके बाद आवेदन भरने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
शासन की ओर से शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होता है। इस समय लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति आवेदन भरने की प्रक्रिया चल रही है। मगर, कालेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में वह अपना आवेदन इस तिथि तक आनलाइन कर कालेज में जमा कर दें। इसके बाद उन्हें कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि विद्यार्थी अपना आनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी कापी अपलोड कर जरूरी दस्तावेज के साथ जमा करें। खास बात यह है कि आवेदन करते समय ध्यान रहें कि कोई त्रुटि न हो, ताकि आवेदन कैंसल न हो जाए। इसलिए आवेदन करते समय पूरा ध्यान रखें।