फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्कूल में अध्यापक ना आने से भड़के अभिभावक

स्कूल में अध्यापक ना आने से भड़के अभिभावक

Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में अध्यापक ना आने से भड़के अभिभावक
स्कूल में अध्यापक ना आने से भड़के अभिभावक
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने विधायक और अधिकारियों से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
खानपुर । नंगला आलमपुर के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को एक भी अध्यापक न आने पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इसकी शिकायत क्षेत्र के विधायक और अधिकारियों से कर लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार सुबह ग्रामीण धर्मवीर बच्चों को छोड़ने प्राइमरी स्कूल गया तो देखा कि स्कूल में बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। एक भी अध्यापक स्कूल में नहीं था। इतना ही नहीं जूनियर हाई स्कूल का ताला भी नहीं खुला था। उसने बीआरसी सुशील से संपर्क किया तो वह कुछ देर बाद स्कूल पहुंच गए। बीआरसी ने अभिभावकों को बताया कि जूनियर हाई स्कूल में नियुक्त राजेश कुमार व असद खां बीमार हैं और प्रेम चंद आए नहीं हैं। इस दौरान काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने नाराजगी जताई कि एक-दो शिक्षक रोजाना ही गायब रहते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण चरन सिंह, धर्मवीर, रंजीत वर्मा, खड़गी लोधी, श्याम लाल, नैन सिंह, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, नन्हें, वेदप्रकाश लख्मी, सुरेश सिंह, लक्ष्मन लोधी ने बताया कि उन्होंने एसडीएम स्याना, बीएसए और क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह को शिकायत भेजकर समस्या से अवगत कराया है। साथ ही गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि शिक्षक नियमित स्कूल आएं। यदि वह इसी तरह मनमानी करते रहे तो उनकी शिकायत डीएम से की जाएगी। उधर, बीएसए का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और संबंधित अफसर को तलब कर पूरी जानकारी हासिल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed