{"_id":"59a98dda4f1c1b0d278b4cfa","slug":"150428413115-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंत में इंफेक्शन से फौजी की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंत में इंफेक्शन से फौजी की मौत, कोहराम
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंत में इंफेक्शन से फौजी की मौत
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई निवासी आर्मी में तैनात फौजी महेश शर्मा की बृहस्पतिवार को ऑपरेशन के बाद अस्पताल में मौत हो गई। शव गांव में पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतक का मांडव गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है।
मवई गांव निवासी डूंगर शर्मा का बड़ा पुत्र महेश शर्मा (42) वर्तमान में दिल्ली आर्मी में तैनात थे। दस दिन पूर्व गांव से छुट्टी काट कर वह ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान उन्हें आंतो में इंफेक्शन होने पर आरआर अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 25 अगस्त को डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया था। 31 अगस्त को सुबह अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ममता एवं दो पुत्रियां वैष्णवी (8) विदुषी (6) को छोड़ गए हैं। ब्यूरो