फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पंचायत में 20 गांवों के किसानों ने भरी हुंकार

पंचायत में 20 गांवों के किसानों ने भरी हुंकार

Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में 20 गांवों के किसानों ने भरी हुंकार
फ्रेट कॉरिडोर: पहले मुआवजा, फिर देंगे कब्जा
विज्ञापन

- पंचायत में 20 गांवों के किसानों ने मुआवजे के लिए भरी हुंकार
- ओवरब्रिज के नीचे बीस गांवों के किसानों ने की महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन।
फ्रे ट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर 20 गांवों के किसानों ने बुधवार को महापंचायत की। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वह जमीन पर कब्जा नहीं देंगे। किसानों ने प्रशासन पर उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया है।

बुधवार को जंक्शन स्थित ओवरब्रिज के नीचे क्षेत्र के गांव मदनपुर, मधुपुरा, बैर, गांगरौल, समसपुर, मैना, कमालपुर, भदौरा समेत 20 गांवों के किसानों की महापंचायत की। इस मौके पर किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर एकजुटता से हुंकार भरते हुए कहा कि किसी भी हाल में मुआवजा मिलने तक जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले भी कई माह तक मुआवजे की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया गया था। बाद में प्रशासनिक अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया था, लेकिन अब किसानों ने मुआवजा न मिलता देख फिर से बुधवार को महापंचायत बुलाकर आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। किसान नेता मदनपुर निवासी बब्बन चौधरी ने महापंचायत का संचालन करते हुए कहा कि काफी लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी किसानों को अभी तक डेडिकेटड फ्रेट कॉरिडोर के तहत उनका वाजिब हक नहीं मिला है। जिसके चलते किसानों ने प्रशासन के खिलाफ खासा आक्रोश है। किसानों ने महापंचायत में पहले मुआवजा लेने और उसके बाद कब्जा देने का भी एलान किया। सभी किसानों ने एकजुट होने की हुंकार भरी। किसानों ने आगामी बैठक में आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही। महापंचायत में केहर सिंह, राजवीर, सौरभ, अजय, भानु, राकेश, राजगोपाल समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed