{"_id":"59a6f72c4f1c1bfb268b47a6","slug":"150411448220-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- हाइडिल कालोनी में प्रदर्शन कर की नारेबाजी
- चेयरमैन के नाम एक ज्ञापन एसई को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। नगर की हाइडिल कालोनी में बुधवार को पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सातवें वेतन को लागू कराने की मांग की।
बुधवार को हाइडिल कालोनी में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को सातवां वेतन न देने के कारण विभाग को घाटे में बता रही है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एक ओर तो सरकार उद्योगपतियों को सस्ती बिजली उपलब्ध करा रही है तथा दूसरी ओर विभाग को घाटे में बता रही है जिससे कर्मचारियों को सातवां वेतन लागू न करना पड़े। इस मौके पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन के नाम एक ज्ञापन एसई अजय अग्रवाल को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार तथा बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा तथा संचालन बलवीर सिंह ने किया। इस मौके पर दिनेश, रमेश, कालू, पप्पू, अशोक, संतोष आदि मौजूद रहे।