फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रोडवेज बस ने पुलिस जीप को रौदा, एचसीपी-होमगार्ड की मौत

रोडवेज बस ने पुलिस जीप को रौदा, एचसीपी-होमगार्ड की मौत

Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने पुलिस जीप को रौदा, एचसीपी-होमगार्ड की मौत
रोडवेज बस ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, एचसीपी और होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

- हाइवे स्थित ठंडी प्याऊ के पास हुआ हादसा
- सोहराबगेट डिपो की बस से हुआ हादसा, कई यात्री भी हुए चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाइवे पर ठंडी प्याऊ के पास रोडवेज बस ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार एचसीपी की मौके पर ही मौत हो गई और एक होमगार्ड व सिपाही घायल हो गया। घायल होमगार्ड और सिपाही को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में होमगार्ड ने भी दम तोड़ दिया।
बुधवार तड़के मुजफ्फरनगर के गांव मीरापुर निवासी एचसीपी राजेंद्र सिंह और होमगार्ड गुलावठी के गांव मिट्ठेपुर निवासी रफीक ड्यूटी के दौरान गश्त पर थे। कट न होने के कारण जीप चालक सिपाही विकास ठंडी प्याऊ के पास उल्टी साइड से ले जा रहा था। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रही सोहराब गेट डिपो की बस ने डंपर को बचाने के चक्कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एचसीपी राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मौके पर राहगीरों ने घायल होमगार्ड और जीप चालक सिपाही विकास को जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में होमगार्ड रफीक पुत्र मोहम्मद दीन ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस में पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को पुलिस लाइन लाया गया। एसएसपी मुनिराज जी, एसपी देहात, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस अफसर और विभाग के लोगों ने सलामी दी। इसके बाद उनके शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


दो माह बाद रिटायर होने वाले थे एचसीपी राजेंद्र
एचसीपी राजेंद्र सिंह वर्ष 1978 बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे। दो माह बाद वह रिटायर होने वाले थे। राजेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटी और बेटा पढ़ाई कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed